मछुआरों की रोजी-रोटी संकट में

Monday, July 1, 20130 comments

पिछले कुछ अरसे से देश और दुनिया में पर्यावरण संकट की चर्चा चल रही है।  इसमें ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत का क्षरण और पर्यावरण असंतुलन पर तो चिंता जतार्इ जाती है लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर जिन समुदायों पर हो रहा है, जिनकी आजीविका सीधे तौर पर पर्यावरण से जुड़ी है, उस पर चर्चा कम है। सदानीरा नदियों के दम तोड़ने से इन नदियों पर आश्रित जीवनयापन करने वाले मछुआरों की आजीविका संकट में पड़ गर्इ है।

मध्यप्रदेश के सतपुड़ा अंचल में पिछले सालों में कर्इ नदियां सूख गर्इ हैं। लगातार सूखा या कम बारिश के कारण  कर्इ बारहमासी नदियां अब बरसाती नालों में बदल गर्इ हैं। दुधी, मछवासा, पलकमती, शक्कर, छींगरी, गंजाल और कालीमाचक जैसी नदियां या तो सूख गर्इ हैं या सूखने के कगार पर हैं।

ये छोटी नदियां, जो नर्मदा जैसी बड़ी नदियों का पेट भरती  थी, अब या तो दम तोड़ रही हैं।  इनका असर नर्मदा पर भी है, अब इसे गर्मी के मौसम में पैदल ही पार किया जा सकता है। जबकि पहले नाव से पार करना पड़ता था।  ऊपर से उस पर कर्इ बांध भी बन गए हैं और बन रहे हैं।

 नदियां और पहाड़ मानव को हमेशा से आकर्षित करते रहे हैं। नदियों के किनारे ही सभ्यताएं पल्लवित-पुषिपत हुर्इ हैं। संस्कृतियां विकसित हुर्इ हैं। जबलपुर के लेखक और चित्रकार अमृतलाल  वेंगड  ने नर्मदा के सौंदर्य की कहानी अपनी तीन किताबों में दर्ज की है। कवि, साहित्यकार और ऋषियों  ने भी नदियों ने नदियां की महिमा का बखान किया है।  लेकिन जिन नदियों के किनारे कभी सभ्यताएं पल्ववित-पुष्पित हुर्इ हैं।

सतपुड़ा की नदियां वनजा हैं, हिमजा नहीं। यानी उनका जलस्त्रोत वन हैं, जबकि उत्तर भारत की सारी नदियां हिमालय से निकलती हैं।  यानी हिमजा हैं, बर्फ है। एक समय में सतपुड़ा में घना जंगल हुआ करता था, जो अब नहीं है। मैदानी क्षेत्र का जंगल साफ हो गया है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा जंगल है। लेकिन पहले की अपेक्षा कम हो गया है। इसका असर नदियों पर भी दिखार्इ देता है।

 इन नदियों के किनारे रहने वाले केंवट, बरौआ, मांझी और कहार समुदाय के लोग जो नदियों में मछली पकड़ते थे, अब नदियों के सूखने से परेशान हैं। ये लोग मछली पकड़ने के अलावा, किश्ती चलाना और नदी की रेत में डंगरबाड़ी (तरबूज-खरबूज की खेती ) भी करते थे। नर्मदा के बांधों से समय-असमय पानी छोड़ने के कारण नदियों के किनारे जो तरबूज-खरबूज की खेती होती थी, वह भी अब नहीं हो पा रही है।

आखिर नदियों का पानी गया कहां? क्यों सूख रही हैं नदियां? एक तो जंगल कम हो रहे हैं। सतपुड़ा और खासतौर से नर्मदा कछार में काफी घना जंगल हुआ करता था। पेड़, पानी को संभालकर रखते हैं। बारिश के पानी पेड़ अपने सिर यानी पत्तों पर झेलते हैं। पत्तों से बांह यानी डाली पर पानी आता है। और डालियों से होता हुआ तने से जड़ों में चला जाता है। पेड़ों के आसपास दीमक वगैरह मिटटी को पोली और भुरभुरी बनाते हैं। जिससे पानी नीचे जमीन में चला जाता है। जिससे धरती का पेट भरता है।

इसी प्रकार पहले गांवों में कच्चे मकान होते थे। मकान बनाने के लिए भी मिटटी वही घर के आसपास से लेते थे। मिटटी निकालने से गडढा बन जाता था। फिर मकानों के आगे-पीछे बाड़ी होती थी। घर का कचरा फेंकने के लिए घूरा (कचरा फेंकने का स्थान) होता था। इन सबमें भी पानी एकत्र होता था और नीचे जमीन में समा जाता था। लेकिन अब मकान गांवों में पक्के बनने लगे। सड़कें और नालियां भी पक्की बनने लगी, इसलिए पानी अब नीचे नहीं जाता।

आधुनिक खेती में ज्यादा प्यासे बीजों के आने से भी नदियों के भू-पृष्ठ के पानी को खींचा ही जा रहा है। सीधे नदियों से डीजल र्इंजन या बिजली के मोटर पंपों के माध्यम से पानी उलीचा जा रहा है। दूसरा नदियों के तटों पर जो कुहा (अर्जुन), खकरा (पलाश), गूलर और छोटे बड़े पौधे  दूब तथा घास होती थी, तटों के आसपास जो पड़त भूमि होती थी।

यानी नदी का जो पेट होता था, उस पर अब खेती होने लगी है। नदी की रेत उठार्इ जा रही है, जो स्पंज की तरह पानी को जज्ब करके रखती थी। रेत उठाने से नदियों में बड़े-बड़े गडढे या खदान बन जाती है, जो नदी के स्वाभाविक प्रवाह में बाधक होती है।

परासिया के प्राध्यापक विजय दुआ कहते हैं कि नदी तटों के किनारे जो पेड़-पौधे या घास होती है, वह भी पानी को रोककर रखती थी, इस कारण नदियों में साल भर पानी बना रहता था। ओंस को घास ही जज्ब कर जाती थी। ओंस की बूंदें देखने में कम लगती हैं लेकिन इनकी नदी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है।

पर्यावरण पर अध्ययनरत बाबूलाल दाहिया कहते हैं कि जब बारिश के मौसम में नदियों में जब  ज्यादा पानी होता है वैसे ही मछलियां हवार्इ जहाज की तरह पहाड़ों में चढ़ जाती हैं। और फिर वहां से तालाबों और खेतों में फैल जाती हैं। वे वहां इसलिए जाती हैं क्योंकि वहां उन्हें भोजन मिलता है। वहां कीड़े-मकोड़ों की बहुतायत होती है।

वे बताते हैं कि पूरी भोजन श्रृंखला बनी हुर्इ है। जलपक्षी मछलियों को खाते हैं। उन्हें सियार लोमड़ी खाते हैं। बाज- सांप खाते हैं।  लेकिन जबसे रासायनिक खेती होने लगी है और उसमें बेतहाशा रासायनिक खादों व कीटनाशकों  का इस्तेमाल होने लगा है तबसे यह श्रृंखला टूटी है। अब मछलियां मर रही हैं।

तवा मत्स्य संघ के संचालक रहे फागराम बताते हैं कि मछलियां कम होने के दो कारण हैं। एक तो अब मछलियों का षिकार जहरीले रसायनों से किया जाता है जिससे नदी की मछलियों के साथ जीव-जंतु भी मर जाते हैं। इन मछलियों को भोजन के रूप में खाने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। जबकि पहले ठोंठरी, हिंगना और केसा जैसी जंगली जड़ी-बूटी या डंगनिया से मछलियों का शिकार किया जाता था। जिससे नदी की सभी मछली नहीं मरती थी।

दूसरा कारण तवा जलाशय जैसे बांध बनने से उसके बैकवाटर से छोटी नदियों में पुराव हो जाता है। उथले पानी में मछलियां नहंी रहती। उन्हें गहरा पानी चाहिए। फिर नदियों के किनारे छायादार पेड़ होते थे, जिनके नीचे मछलियां रहती थी, वो कट गए। जगह-जगह कुंडे गहरे गडढे होते थे वह स्टापडेप के कारण नहीं रहे।

इधर पिछले कुछ सालों से सतपुड़ा की नदियां सूख रही हैं। होशंगाबाद और नरसिंहपुर जिले की सीमा विभक्त करने वाली दुधी नदी अब सूख चुकी है। इसके किनारे रहने वाले केंवट, बरौआ और रज्झर समुदाय के लोग नदी में मछली पकड़ते थे, अब बेरोजगार हो गए हैं। यह बारहमासी  नदी थी, जो बरसाती नाले में बदल गर्इ है।

यहां के बाबू बरौआ का कहना है कि अब नदिया की धार छिटककर बहुत दूर हो गर्इ है। पहले यह नदी बारह महीनों बहती थी। गांव के लोगों का निस्तार होता था। गाय-बैल पानी पीते थे। तीज-त्यौहार पर मेला जैसा लगता था। वह बताता है कि पहले हम तरबूज-खरबूज की खेती करते थे। लेकिन अब नदी में पानी है नहीं है तो कैसे करें?

नर्मदा किनारे सिथत सांडिया के अतरसिंह बताते हैं कि पहले नर्मदा में बहुत मछली मिलती थी, अब नहीं मिलती। यहां करची, रोहू, पाडि़न, कतला जैसी मछलियां मिलती थी। पर अब तो चाल, सीकड़ा, गोरर्इ भी  नहीं मिल रही है। इस कारण परेशानी है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पर्यावरण का संकट गरीब समुदायों की रोजी-रोटी छीन रहा है। नदियां सूखने से सबसे गरीब मछुआरों की आजीविका संकट में है। इसलिए हमें नदियों को पुर्नजीवित करने के बारे में सोचना चाहिए। राजस्थान में तरूण भारत संघ ने इस पर अच्छा काम किया है, जहां कुछ नदियां जो सूख चुकी थी, फिर से बहने लगी। हमें मिटटी, पानी, पेड़ और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। नदियों के तटों के किनारे वृक्षारोपण और छोटे-छोटे स्टापडेप नदियों को सदानीरा बनाना चाहिए। उन्हें प्रदूषण-मुक्त करना चाहिए।  जिससे पर्यावरण की रक्षा के साथ उन समुदायों की आजीविका भी सुनिश्चित होगी, जो उस पर निर्भर है।

बाबा मायाराम
Share this article :

Post a Comment